Please wait
प्रधानमंत्री मोदी को सेशेल्स का ‘गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ सम्मान Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में यूसीसी लागू करने के लिए विधेयक, पारिवारिक कानूनों में बड़े बदलाव की संभावना Sudhir wins historic कल्याण बनर्जी ने किया मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का समर्थन Sudhir wins historic तारातला हादसे में पूर्व मेयर फिरहाद एवं दो पार्षदों के नाम शिकायत दर्ज; मरने वालों की संख्या हुई 17 Sudhir wins historic तारातला में निर्माणाधीन गोदाम की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत, 18 को बचाया गया Sudhir wins historic भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic

सिलीगुड़ी में तीन राउंड फायरिंग करने के आरोप में मादक कारोबारी गिरफ्तार, आग्नेयास्त्र जब्त

घटना के बाद से इलाके में दहशत है। जिस वजह से इलाके में पुलिस गश्त बढ़ा दिया गया है

09 Jun 2025

सिलीगुड़ी में तीन राउंड फायरिंग करने के आरोप में मादक कारोबारी गिरफ्तार, आग्नेयास्त्र जब्त

सिलीगुड़ी। सिलीगुड़ी के देवीडांगा इलाके में गोलीकांड की घटना से पूरे इलाके में दहशत है। सोमवार को देवीडांगा बाजार पूरी तरह बंद रखा गया है। प्रधान नगर थाना इलाके में गश्त कर रही है।
दरअसल, बीती रात प्रधान नगर थाना अंतर्गत देवीडांगा बाजार इलाके में अचानक तीन गोलीयां चली थी। जिससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया। घटना की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। कार्रवाई करते हुए देर रात पुलिस ने मौके से आरोपित को गिरफ्तार कर लिया।
आरोपित का नाम दीपक कामती है। आरोपित के पास से पुलिस ने आग्नेयास्त्र भी जब्त कर लिया है।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि दीपक कामती इलाके में मादक कारोबार करता है। जिसके चलते इलाके के युवा नशे की दलदल में फंसते जा रहा है।
इसके खिलाफ इलाके के भोला बारोई ने बीती रात आवाज उठाया।
आरोप है कि आवाज दबाने के लिए आरोपित मादक कारोबारी दीपक ने उनके घर के सामने तीन राउंड फायरिंग कर दिया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपित फरार हो गए। इसके बाद घटना की सूचना पर प्रधान नगर थाना की पुलिस ने त्वरित करवाई करते हुए आरोपित दीपक को देवीडांगा इलाके से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपित के पास से आग्नेयास्त्र जब्त की है जबकि भोला बारोई के घर के सामने से गोली की सेल भी बरामद किया। घटना के बाद से इलाके में दहशत है। जिस वजह से इलाके में पुलिस गश्त बढ़ा दिया गया है।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


तीन राउंड फायरिंग करने के आरोप में मादक कारोबारी गिरफ्तार
घटना के बाद से इलाके में दहशत है। जिस वजह से इलाके में पुलिस गश्त बढ़ा दिया गया है





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News